स्टाफ बेसन पराठा

यह सादा मिक्स पराठे से अलग होता है—इसमें बेसन की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है 😋
सिंपल और स्वादिष्ट 😋
माँ से सीखा पराठा ❤️
#CA26
स्टाफ बेसन पराठा
यह सादा मिक्स पराठे से अलग होता है—इसमें बेसन की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है 😋
सिंपल और स्वादिष्ट 😋
माँ से सीखा पराठा ❤️
#CA26
कुकिंग निर्देश
- 1
आटा तैयार करें:-
~~~~~~~~~~
आटा, नमक और तेल मिलाकर नरम आटा गूंध लें और 10–15 मिनट ढककर रख दें | - 2
स्टफिंग बनाएं:-
~~~~~~~~~
कढ़ाही में 1–2 चम्मच तेल गरम करें।अजवाइन, हरी मिर्च, अदरक डालें।अब प्याज़ डालकर हल्का सा भूनें।इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट भूनें (कच्चापन खत्म हो जाए)।
अब सारे मसाले और नमक डालें।गैस बंद करके हरा धनिया डालें और ठंडा होने दें।स्टफिंग थोड़ी सूखी रखें ताकि पराठा फटे नहीं। - 3
पराठा बनाएं:-
~~~~~~~~
आटे की लोई बनाएं और थोड़ा बेलें।बीच में 2 चम्मच स्टफिंग रखें।किनारों से बंद करके हल्के हाथ से बेल लें।
तवे पर डालकर तेल/घी लगाकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें - 4
गरम-गरम पराठा दही, अचार या मक्खन के साथ खाएं।
टिप्स
जैन स्टाइल में प्याज-लहसुन बिल्कुल न डालें—सिर्फ मसाले और हरा धनिया रखें।
* थोड़ा कसूरी मेथी डालने से स्वाद और बढ़ जाता है।
* अगर स्टफिंग सूखी लगे तो 1–2 चम्मच पानी या दही मिलाकर सॉफ्ट बना सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (7)