गुजराती वघारेली खिचड़ी (मूंग दाल से)

#CA2026
Week_11
मूंग दाल
दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं और मूंग दाल, अरहर दाल की गुजराती वघारेली खिचड़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होती है।
गुजराती वघारेली खिचड़ी (मूंग दाल से)
#CA2026
Week_11
मूंग दाल
दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं और मूंग दाल, अरहर दाल की गुजराती वघारेली खिचड़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल चावल को साफ करके तीन से चार बार पानी से धोकर 5 से 10 मिनट पानी में भिगोकर रखेंगे। अब आलू और गाजर को छीलकर, धोकर, हरी मिर्च को छोटा-छोटा काट लेंगे।
- 2
अब दाल, चावल, हल्दी, नमक को कुकर में डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छे से मिक्स करके 2 से 3 सीटी लगाएंगे।
- 3
अब एक कढ़ाई या पैन में देसी घी गर्म करके राई, हींग, जीरा चटकाकर फिर तेज पत्ता, करी पत्ता,लाल मिर्च को तोड़कर डालकर सभी सब्जियों को डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और इसमें थोड़ी सी हल्दी, नमक सभी मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स करके ढंककर चार-पांच चम्मच पानी डालकर सब्जियों को तीन से चार मिनट गलने तक पकाएंगे। अब इसमें कुकर की सीटी निकालने पर पके हुए दाल चावल को डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 4
अब ऊपर से गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करके गरमा गरम मूंग दाल की गुजराती वघारेली खिचड़ी के ऊपर देसी घी डालकर गर्म गर्म सर्व करेंगे यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है पौष्टिक तो है।
- 5
आज मेरे पास गाजर नहीं थी आप गाजर जरूर डालें इससे खिचड़ी कलरफुल और पौष्टिक बनेगी।
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (3)