रागी की पूरी

Anupama Maheshwari @Maheswari1234
रागी की पूरी
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सूखी सामग्री को मिलाएं, फिर मोयन डालें और हल्का नरम आटा गूंथ लें।
- 2
आटे को 10 मिनट ढककर रखें ताकि सूजी फूल जाए।
- 3
नींबू के आकार की लोई लें, हल्का बेलें, ऊपर से तिल छिड़कें और पूरी बेल लें।
- 4
गरम तेल में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
- 5
गरमागरम फूली हुई पूरी को धनिये की चटनी के साथ परोसें।
टिप्स
रागी के आटे को सख्त नहीं गुंथना है। आटे में सूजी भी मिली है, इसलिए थोड़ी देर रखने पर पूरी का आटा थोड़ा सख्त हो जायेगा |जिससे पूरी फूली हुई और करारी बनेगी।तिल लगाने से देखने में अच्छी लगेगी और टेस्ट भी अच्छा हो जायेगा|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26000334
















कमैंट्स (30)