पनीर बटर मसाला

#CA26
#week16
#paneer butter masala
पनीर बटर मसाला उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट शाही सब्ज़ियों में से एक है। मुलायम पनीर के टुकड़ों को मक्खन, टमाटर, काजू, ताज़ी क्रीम और सुगंधित मसालों से बनी मलाईदार ग्रेवी में पकाया जाता है। इसका हल्का मीठा, मक्खनी और रिच स्वाद इसे नान, रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर बटर मसाला की सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर गैस ऑन कर कड़ाही में तेल और बटर डालकर गर्म करें फिर कड़ाही में प्याज डालकर थोड़ा भूनकर टमाटर,,लाल मिर्च,काजू, लहसुन, इलायची और धनिया के डंठल डालकर हल्का-सा नमक डालकर टमाटर गलने तक पकाएं फिर गैस बंद कर ठंडा होने दें
- 2
अब ठंडा मिश्रण को मिक्सी के जार में डालकर महीन पेस्ट पीस लें फिर कड़ाही में तेल और बटर डालकर गर्म करें और जीरा, तेजपत्ता और इलायची डालकर मिला लें फिर तैयार पेस्ट डालकर भूनें फिर सभी मसालें डालकर भूनें
- 3
मसालें से तेल छूटने लगे तब थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें फिर एक उबाल आने पर कटें पनीर के टुकड़ों को डालकर मिला लें
- 4
अब नमक डालकर मिला कर 5 मिनट ढककर पकाएं ताकि मसाले और नमक का फ्लेवर पनीर ऑब्जर्व कर सकें फिर तैयार पनीर बटर मसाला में कसूरी मेथी, क्रीम और गरम मसाला डालकर मिला लें फिर गैस बंद कर दें
- 5
अब सर्विंग बाउल में निकाल कर क्रीम, धनिया पत्ता,कटी हुई हरी मिर्च और मक्खन से गार्निश करें
- 6
फिर गरमागरम पनीर बटर मसाला को तवा रोटी, पुड़ी या परांठे के साथ सर्व करें मैंने गार्लिक नान और सलाद के साथ सर्व किया है।
टिप्स
हमेशा घर में बने पनीर का इस्तेमाल करें इससे स्वाद और सेहत दोनों ही मिलता है
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)