सोया चंक्स पुलाव
कुकिंग निर्देश
- 1
सोया चंक्स पुलाव बनाने के लिए पहले सामग्री एकत्रित कर ले चावल को धोकर भिगो दे और सोया चंक्स को एक बाउल में निकाल ले। फिर उसे एक पैन में एक गिलास पानी डालकर बॉयल करने के लिए रख दें
- 2
5 मिनट खौल जाने पर इसे स्ट्रेनर में छान ले और फिर ठंडा होने दे फिर हाथ से दबाकर इसका पानी निकाल देअब एक बाउल में दही निकाल ले उसमें नमक गरम मसाला हल्दी लाल मिर्च डालें
- 3
दही में सभी मसाले मिक्स करें अब इसमें बॉयल किए हुए सोया चंक्स को डालकर मैरिनेट करने के लिए तैयार करें इसे मैरिनेड कर के आधे घंटे के लिए ढक के रख दें
- 4
आप सभी सब्जियों को काटकर तैयार कर ले जो खड़े मसाले ऊपर लिखे हुए सारे मसाले निकाल कर एक प्लेट में रख लेअब पैन में घी चढ़ाए
- 5
जो आपने मसाले निकाले हैं वह इसमें तड़के के लिए डालें 2 मिनट बाद प्याज सॉते करने के लिए डालें प्यार सॉते हो जाए तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें
- 6
उसके बाद इसे 2 मिनट के लिए भुने फिर जो आपने सब्जियां काटी है वह इसमें सॉते करने को डालें और सभी सब्जियों को अच्छे से मिक्स करें
- 7
उसके बाद इसमें हल्दी नमक व लाल मिर्च पाउडर डालें अब इसे मिक्स कर दे और सब्जियों को ढककर 5 मिनट के लिए पकने दें
- 8
5 मिनट बाद खोलकर देखें और इसे चलाएं फिर इसमें मैरिनेड किए हुए सोया चंक्स डाल दें और वह सभी सामग्री को अच्छे से फिर मिक्स करें फिर इसमें चावल भीगे हुए डाल दें फिर एक गिलास पानी डाल दे
- 9
सभी मिश्रण को अच्छे से चलाएं और धीरे-धीरे पकने दे चावल धीरे-धीरे सारे मसाले को एब्जॉर्ब करता हुआ पकने लगेगा बहुत ही प्यारी सोंधी सी खुशबू आ रही है
- 10
चावल पककर तैयार है आपका स्वादिष्ट चटपटा सारे फ्लेवर से भरा हुआ सोया चंक्स पुलाव तैयार है अब इसे आप गरमा गरम चटनी रायता दही जिसके साथ भी हो सर्व करें।
- 11
टिप्स
सोया चंक्स पुलाव बनाने के लिए पहले सोया चंक्स को एक बार 5 मिनट के लिए बायल अवश्य कर ले इसी रेसिपी से आप पनीर पुलाव भी बना सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



































कमैंट्स (10)