ब्रेड पोहा
कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रेड पोहा बनाने के लिए शुरूआत करते हैं ब्रेड को काटने से. इसके लिए, चारों ब्रेड को कटिंग बोर्ड पर रख लीजिए और इनको चाकू से पहले लंबाई और फिर, चौड़ाई में काटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए.
मूंगफली के दाने कूटनी में डालकर दरदरा कूट लीजिए.
सभी तैयारी करने के बाद, पोहा बनाने के लिए गैस जलाकर पैन को गरम कर लीजिए. पैन गरम होने के बाद, इसमें तेल डाल दीजिए. तेल गरम होते ही पैन में राई डालकर तड़का लीजिए. इसके बाद, हरी मिर्च और अदरक, डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. फिर, मूंगफली के दाने डालकर जरा सा - 2
भून लीजिए. मूंगफली को ब्राउन दिखाई देने तक लगभग ½ मिनिट तक भून लीजिए. फिर, पैन में मटर के दाने डालकर थोड़ा क्रंची होने तक 1 मिनिट भून लीजिए.
- 3
मटर भूनने के बाद, पैन में टमाटर डाल दीजिए और हल्के से नरम होने तक 1 से 2 मिनिट भून लीजिए. फिर, इसमें आलू और नमक डाल दीजिए और सभी सामग्री को कलछी से हिलाते हुए 1 से 2 मिनिट तक भून लीजिए. सब्जियां बनकर तैयार है, अब इनमें कटे हुए ब्रेड और आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. इन्हें सब्जियों में मिक्स करते हुए 2 मिनिट तक भून लीजिए.
ब्रेड पोहा बनकर तैयार है, इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए. पोहा के ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स