मटर पनीर (matar paneer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को 1-1 इंच के टुकड़ों में काट लें.
- पैन में 2 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच पर रखें. तेल के गर्म होने पर पनीर के टुकड़े डाल कर फ्राई कर लें. - 2
फ्राई किए हुए पनीर को पानी में डालते जाएं जिससे यह नरम रहेंगे.
- 3
टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
- 4
अब इसी पैन में 2 चम्मच और डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का-सा भून लें
- 5
फिर इसमें टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भुनिये जब तक यह तेल ने छोड़ दे
- 6
मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डालें और मसाले को लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
- 7
फिर इसमें 1 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए और ग्रेवी को फिर से लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
- 8
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक, गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला लें.
- 9
अब ग्रेवी में भूना हुआ पनीर और मटर के दाने डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- 10
सब्जी को ढककर के 4-5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
- 11
मटर पनीर बनकर तैयार है.इसे धनियापत्ती से सजाकर पराठे, नान या चपाती किसी के साथ सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स