शाही - सेब की सब्जी

#फल
सेब की शाही सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है ।
शाही - सेब की सब्जी
#फल
सेब की शाही सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर और काजू को मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिए।
- 2
सेब को छीलकर उसको छोटे टुकड़ों में काटकर रखें।
- 3
एक पेन या कड़ाई में एक छोटा चम्मम घी डालकर गरम करे और सेब डालकर 2 मिनिट के लिए भून लें।
- 4
सेब के टुकड़ों को एक बाउल में निकाल लें और उसी कड़ाई में एक चम्मम तेल और एक चम्मम घी डालकर गरम करें,अब सुखी लाल मिर्च और दालचिनी डालकर चलायें।अब कटा हुआ प्याज़ डालकर हल्का गुलाबी होने तक भुने।अब कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें ।अब टमाटर और काजू का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।अब चीनी और नींबू का रस डाले,अब नमक डालें और क्रीम डालकर भुने, जब तक तेल उपर आने लगे,,अब सेब के टुकड़े डाले, मिक्स करें आवशकता अनुसार थोड़ा पानी डालें और एक मिनिट के लिए ढक कर पकाये।
- 5
गरम मसाला डाले मिक्स करें और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स