पापड़ पनीर रोल (Papad paneer roll recipe in hindi)

किसी भी समय खाया जाने वाला नमकीन। रेसिपी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
https://youtu.be/HUUYanh9e2g
पापड़ पनीर रोल (Papad paneer roll recipe in hindi)
किसी भी समय खाया जाने वाला नमकीन। रेसिपी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
https://youtu.be/HUUYanh9e2g
कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर भूने। अब चॉप किया हुआ प्याज़ डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और स्वादानुसार नमक और १ पिंच चिली फ्लेक्स डाल कर मिक्स करे। २ मिनट भून कर गैस बंद कर दे।
- 2
एक बाउल में पनीर के टुकड़े रख कर चाट मसाला से मैरीनेट करे। थोड़ा सा चिली फ्लेक्स और नमक मिक्स कर के १० मिनट के लिए रखे।
- 3
एक और बाउल में भूने हुए प्याज़ और इसमें धनिया चटनी डाल कर अच्छे से मिक्स करे अब इसी बाउल में मैरीनेट किया हुआ पनीर डाल कर अच्छे से मिक्स करे और १० मिनट के लिए रेस्ट के लिए रखे।
- 4
कच्चे पापड़ के पीसेस को पानी से दोनो तरफ गीला करे और पनीर के टुकड़े और प्याज़ का मसाला डाल कर रोल तैयार करे और चारो तरफ़ से अच्छी तरह से चिपका दे।
- 5
एक कढ़ाई में पापड़ रोल फ्राई करने के लिए तेल गर्म करें और पापड़ रोल को सुनहरा ब्राउन होने तक फ्राई कर ले
- 6
इसी तरह सारे पापड़ रोल फ्राई करें।
- 7
पापड़ रोल फ्राई हो कर तैयार है। किसी भी समय खाने के लिए परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स