टोमैटो आॅनियन स्पाइसी सैंडविच (Tomato onion spicy sandwich rec

#Post2 #स्ट्रीटफूड ये सैंडविच मैं अपने शहर में मार्केट में स्ट्रीट पर खायी थी। आज बड़े दिनों बाद मैं ये सैंडविच स्नैक्स में बनाई हूँ । आशा करती हूँ आपको अच्छी लगेगी। आप भी इसे बनाकर अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ़ उठाईए।
#SanjanaKiRasoi #SanjanaSuman
टोमैटो आॅनियन स्पाइसी सैंडविच (Tomato onion spicy sandwich rec
#Post2 #स्ट्रीटफूड ये सैंडविच मैं अपने शहर में मार्केट में स्ट्रीट पर खायी थी। आज बड़े दिनों बाद मैं ये सैंडविच स्नैक्स में बनाई हूँ । आशा करती हूँ आपको अच्छी लगेगी। आप भी इसे बनाकर अपने परिवार के साथ इसका लुत्फ़ उठाईए।
#SanjanaKiRasoi #SanjanaSuman
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस आॅन कर के उसपर पैन चढ़ाएं और उसे गर्म करें। पैन गर्म हो जाए तब उसमें २ चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर कड़कने दें। जीरा कड़क जाए तब उसमें कटा हुआ प्याज़ डालिए और उसे सुनहरा भूरा होने तक भूनिए।
- 2
जब प्याज़ सुनहरा भूरा हो जाए तब उसमें कटा हुआ टमाटर डालकर उसे थोड़ा मुलायम होने तक भूनिए। फिर डालिए कटी हुई हरी मिर्च और भूनीए।
- 3
अब डालिए धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और हल्दी पाउडर ।
- 4
नमक डालिए स्वादानुसार और भूनीए। फिर डालिए लहसुन का पेस्ट और मसाले को अच्छे से भूनीए। अब डालिए गरम मसाला पाउडर और भूनीए।
- 5
जब मसाला पक जाए तब उसमें डालिए हरी धनीया की पत्ती और तैयार मसाले को एक प्लेट में निकाल लीजिए। सैंडविच बनाने के लिए लेंगे एक ब्रेड।
- 6
और उस पर तैयार मसाले को अच्छे से डालेंगे। फिर लेंगे एक दूसरा ब्रेड स्लाइस और उसे पहले वाले ब्रेड पर ऊपर से ढक देंगे। फिर एक चाकू की मदद से सैंडविच को दो टुकड़ों में काट लेंगे।
- 7
टुकड़े अलग-अलग हो गए। अब एक पैन गैस पर चढ़ा कर उसमें १ चम्मच तेल गर्म करें। और उसमें सैंडविच को बेक करेंगे।
- 8
जब सैंडविच एक तरफ से बेक हो जाए तो उसे पलटकर दूसरी साइड से भी बेक कर लें। सैंडविच को आॅबज़र्विंग पेपर पर निकाल लिजीए ताकि एक्सट्रा आॅयल सोख ले। बाकि के सैंडविच को भी ऐसे हीं बेक कर लीजिए।
- 9
अब सैंडविच तैयार है इसे परोसिये टोमैटो कैचप के साथ। और लुफ़्त उठाईए अपनेे परिवार के साथ।आपको ये रेसिपी कैसी लगी ज़रूर बताएं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स