राजमा (Rajma recipe in hindi)

Achala Vaish @cook_9779193
राजमा (Rajma recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को रात भर के लिए पानी में भीगा दीजिये और जब राजमा फूल जाये तो इससे कुकर में सिटी लगा कर आधे घंटे के लिए धीमी आंच पर गर्म कीजिये.
- 2
अब एक कढाई में तेल गरम कीजिये और कटे हुए प्याज़ को सुनहरा होने तक फ्राई कीजिये.
- 3
जब प्याज़ फ्राई हो जाये तो इसमें गरम मसाला,धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर,नमक और अदरक लहसुन पेस्ट डालिये और अच्छी तरह भूनिये.
- 4
मसलों को 3 मिनिट तक भुनने के बाद उसमें टमाटर डाल दीजिये और अच्छी तरह भूनिये जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
- 5
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो राजमा को उसके उबले हुए पानी के साथ मसाले में डाल दीजिये और इससे गाढ़ा होने तक पकाइये बाद में राजमा को धनिया पाउडर से सजाये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6536552



कमैंट्स