मूली के परांठे (Mooli ke paranthe recipe in hindi)
Suhani Vaibhav Saxena @cook_9655523
कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले मूली को धो कर के छिल कर के उसको किस कर ले
- 2
फिर उसमे हल्का सा नमक डाल कर रख दे जिससे मूली अपना पानी छोड़ देगी
- 3
दूसरी तरफ आटा छानकर आटे में नमक, हींग, गरम मसाला डाल कर गूंथ ले
- 4
फिर मूली को कस कर निचोड़ लेंगे
- 5
फिर मूली में नमक, हरी मिर्च, प्याज़,हरा धनिया और हल्का सा गरम मसाला डाल के मिक्स कर देंगे
- 6
आटे से २ लोई तोड़ कर बेल ले फिर एक लोई पर मूली का मिक्सचर रख कर फिर दूसरी लोई को पहली लोई पर रख के बेल ले
- 7
गैस पर तवा रख के उसे गरम होने दे
- 8
फिर बेले हुए परांठे को तवे पर डाल कर घी या तेल की मदद से सेक ले
- 9
मूली के परांठे को सॉस या चटनी के साथ सर्व करिये परांठे पर ऊपर से बटर रख दीजिये
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6539147



कमैंट्स