वेज एग करी (Veg egg curry recipe in hindi)

रेसिपी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.youtube.com/channel/UCDD4pFo0ir-mbHyzaB0wzeA
वेज एग करी (Veg egg curry recipe in hindi)
रेसिपी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.youtube.com/channel/UCDD4pFo0ir-mbHyzaB0wzeA
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में २५० ग्राम पनीर के टुकड़े ले उसमे १/४ चम्मच नमक,१ चम्मच ब्रैड क्रम और १/२ चम्मच कॉर्न फ्लोर डाल कर चिकना होने तक अच्छे से मसल कर डॉ तैयार करे।
- 2
इस डॉ को ३/४ और १/४ के हिस्सो में बांट ले। १/४ वाले हिस्से में केसर का दूध डाल कर एग का पीला भाग तैयार करे और गोल लड्डू का आकार दे।
- 3
डॉ के ३/४ वाले हिस्से के भी पेड़े बना ले और हथेली पर फैला कर एग के पीले वाले लड्डू रख कर एग का आकार दे और १०मिनट के लिए साइड में रखे।
- 4
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पनीर एग को मंदी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे।
- 5
इसी कढ़ाई में २ चम्मच घी गर्म करे, घी गर्म होने पर एक टमाटर की प्युरी डाल कर भून ले। भुनने पर स्वादानुार नमक, १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक पिंच हल्दी पाउडर मिलाए। अब इस ग्रेवी में काजू और खसखस का पेस्ट और क्रीम डाल कर घी छोड़ने तक भून ले। इसमें थोड़ा पानी डाल कर पतला होने तक एक उबाल आने तक पकाए।
- 6
हमारी करी तैयार है। एक प्लेट में फ्राई किए हुए एग १/२ भाग में काट कर रखे और इसके ऊपर अच्छ से करी डाले और क्रीम से गार्निश करें।
- 7
वेज एग करी खाने के लिए तैयार है आप इसे लच्छा परांठा या गार्लिक नान के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स