सूजी फ्राइड अप्पे (Suji fried appe recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पतीले में सूजी दही नमक और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह फेटे औऱ घोल बनाकर साइड में ढककर रखे 1/2 घंटे के लिए
- 2
1/2 घण्टे बाद घोल में बेकिंग सोडा मिलाकर फेटे अप्पे पैन गर्म करें ब्रश की सहायता से पैन में तेल लगाएं गैस धीमी करे और अप्पे का घोल डाले 1-1 छोटी चम्मच उपर से थोड़ा 1-1 बूंद तेल डालें औऱ सेके दोनो तरफ से गोल्डन ब्राउन करे और बाउल में निकाल ले
- 3
दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करें थोड़ा सा राई दाने डाले तड़काये लहसुन डाले सौटे करे कढ़ी पत्ता डाले प्याज गाजर हरीमिर्च डाले फूल फ्लेम पर सेके प्याज हल्का ब्राउन होने पर लाल मिर्च पाउडर डालें
- 4
अप्पे मिलाये गरम मसाला,अमचूर पाउडर थोड़ा नमक डाले थोड़ा सा पानी छिड़के 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर ढककर पकने दे पक जाए तो हरा धनिया मिलाये और एक सर्विंग बाउल में निकाल कर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6711296




कमैंट्स