टमाटर बेजिल सूप (Tamatar Basil soup recipe in Hindi)

Ritu Lakhotia @cook_13347074
टमाटर बेजिल सूप (Tamatar Basil soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर एक बर्तन रखे गर्म होने पर थोड़ा सा मखन डाले, मक्खन पिंघलने पर गाजर और घीया के टुकड़े डाल कर सोते करे। जब सब्जिया सोते हो जाए तो टमाटर डाल कर ५ मिनट तक पकने दे।
- 2
५ मिनट तक पकने पर एक ग्लास पानी डाले और बेज़िल के पत्ते डाल कर सब्जियां गलने तक पकाए।
- 3
सब्जियां गलने पर मिक्सी में ब्लेंड करे और छलनी से छान ले।
- 4
सूप को एक बार फिर गर्म होने के लिए गैस पर रखे । काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल कर मिक्स करे। एक उबाल आने पर थोड़ा सा मक्खन डाले।
- 5
हमारा टमाटर बेज़ील सूप तैयार है। इस को क्रीम से गार्निश कर के गर्मा गर्म सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6802842



कमैंट्स