लौकी के कोफ्ते (Lauki ke kofte recipe in Hindi)

Ashish Bajpai @cook_15281241
लौकी के कोफ्ते (Lauki ke kofte recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को छील कर कद्दूकस कर लें।
- 2
अब इसमें बेसन, नमक, थोडा़ जीरा, 2 बारीक कटी हरी मिर्च मिला लें (पानी का प्रयोग न करें, योंकि कद्दूकस के बाद लौकी पानी छोडे़गी)
- 3
छोटी छोटी गोली का आकार दे कर तेल में तल लें।
- 4
अब अलग पतीले में तेल डा़ल कर उसमें जीरा तड़काऐं।
- 5
उसके बाद पिसा हुआ अदरक लहसुन डा़ल कर भूने।
- 6
फिर पिसा हुआ प्याज भूने और पिसी हल्दी, धनिया, गरम मसाला, हींग डा़ल कर तेल छोड़ने तक भूने।
- 7
अब पिसा टमाटर और मिर्च डा़ल कर भूने फिर आवश्यकतानुसार पानी डा़ल कर 15 मिनट पकने दें।
- 8
15 मिनट बाद गैस बंद करके तले हुऐ कोफ्ते इसमें डा़ल कर 15 मिनट के लिऐ ढंक कर रखा रहने दें और बारीक कटी हरी धनिया से सजा कर रोट, पराठे या चावल के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7007428



कमैंट्स