आलू प्याज़ का पराठा (Aloo Pyaz ka paratha recipe in Hindi)

#पराठे
मल्टी लेयर पराठा
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बोइल्ड आलू को हाथ से फोड़ कर मैश कर ले, इसी में प्याज़ और सारे मसाले डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले।
- 2
एक परात में गेहूं के आटे का डॉ लगाए और डॉ से पेड़ा ले कर चार चपातिया बेल ले।
- 3
अब एक चपाती ले और उस पर अच्छे से घी और थोड़ा सा आटा लगा कर दूसरी चपाती रख दे, इसी तरह चारो चपाती घी और आटा लगा कर दूसरी पर रखते जाए।
- 4
चारो चपातियो को रोल कर ले और १० मिनट का रेस्ट दे।
- 5
१० मिनट बाद रोल को चाकू की सहायता से ५ हिस्सो में रोटी के पेड़े के आकार में काट ले।
- 6
एक पेड़ा ले और थोड़ा सा बेल कर आलू प्याज़ का मसाला भर कर पराठा बेल ले, इसी तरह पांचों पराठे तैयार करे।
- 7
गैस पर तवा रखे उस पर एक बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करे, गर्म घी पर पराठा डाल कर दोनो तरफ से अच्छे से सेक ले। इसी तरह पांचों पराठे तैयार करे।
- 8
आलू प्याज़ के पराठो को दही या चटनी के साथ सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स