मूँग दाल वेजिटेबल इड्ली(Moong dal vegetable Idli recipe in Hindi)
#मूँग
मूँग धुली दाल खाने मे बहुत हल्की और बहुत सुपाच्या होती है लेकिन फिर भी बहुत सारे लोग इसको पसन्द नही करते है।इसलिये आज मेने आप सब के लिये इस दाल की इड्ली बनायी है जो की हर कोई बहुत पसन्द करता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूँग धुली दाल को 3 घन्टे के लिये पानी में भिगो दें।
- 2
पानी निकाल कर मिक्सी मे दाल को बारीक पीस लें ।
- 3
पीसी हुई दाल को एक बर्तन मे निकालें और उसमें सूजी और सभी सब्जियां मिक्स करे।अछे से मिलाए और उसमे हल्दी,नमक,गुलाब जल और खाने का सोडा भी मिक्स करे।2 घन्टे के लिये ढक कर रख दें।
- 4
इड्ली बनाने के समय उसमें इनो मिलाए और हल्के हाथ से मिक्स करें।
- 5
इड्ली के सांचे में तेल लगाये और 1 चम्मच मिश्रण हर सांचे मे भरें।
- 6
एक बर्तन में आधा गिलास पानी गर्म कीजिये और इड्ली के सांचे को उस बर्तन में रख दिजीये।उस बर्तन को ठीक से ढक दिजीये ताकी स्टीम बर्तन से बाहर ना आ सके।15 से 18 मिनट तक कम गैस पर इड्ली स्टीम कीजिये।गैस बन्द करने के 5 मिनट बाद इड्ली सांचे से तेज चाकू से निकालिए।
- 7
अगर इड्ली निकालने मे दिक्कत हो रही हो तो एक चम्मच को पीछे से पानी से गीला कीजिये और इड्ली निकालिये।हर इड्ली को निकालने के बाद चम्मच गीला करना है ।
- 8
टोमैटो सौस के साथ गर्म गर्म सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स