एग छोले डेवल (Egg Chole Devil recipe in Hindi)

#राजमाछोले
यह मेरी इनोवेटिव फ्यूजन रेसिपी है जो प्रोटीन से भरपूर है ।
एग छोले डेवल (Egg Chole Devil recipe in Hindi)
#राजमाछोले
यह मेरी इनोवेटिव फ्यूजन रेसिपी है जो प्रोटीन से भरपूर है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाई में पानी गरम करें फिर ४ अंडे डालकर १० मिनट उबालें ।
- 2
उबले हुए अंडे के छिलके निकाल लीजिए ।
- 3
२ कप काला चने को पानी में २४ घंटे तक भिगोकर रखिए।
- 4
काला चने को पानी से निकालकर एक बड़े कटोरे पर रखिए और उसके साथ दीजिए १/२ कप बारीक कटा हुआ प्याज, १ चाय चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, २ टेबल चम्मच कटा हुआ धनिया पत्ता, १ टेबल चम्मच सरसों का तेल, १ टेबल चम्मच नींबू का रस, १ चाय चम्मच धनिया पाउडर, १ टेबल चम्मच जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और १/४ चाय चम्मच बेकिंग पाउडर ।
- 5
सब कुछ अच्छी तरह से मिला लीजिए ।
- 6
अब इन सबको मिक्सार या फूड प्रोसेसर पर डालकर इसका एक पेस्ट बना लीजिए ।
- 7
५ मिनट के लिए बाजु में रखिए ।
- 8
अब अपना हथेली पर थोड़ा सा चने का पेस्ट लीजिए ।
- 9
चने पेस्ट के ऊपर एक उबला हुआ अंडा रखिए ।
- 10
फिर से थोड़ा सा चने का पेस्ट लेकर अंडे के ऊपर रखिए ।
- 11
अब चारों धार से अंडे को चने के पेस्ट लगाकर पूरी तरह से ढक दीजिए ।
- 12
हाथों को घुमा घुमाकर जितना हो सके एक अंडे जैसा आकार देने की कोशिश कीजिए ।
- 13
एक एक करके सब अंडे को चने के पेस्ट के साथ ढककर १५ मिनट तक फ्रिज पर रखिए ।
- 14
तलने के लिए मध्यम तापमात्रा पर तेल को गरम होने दीजिए ।
- 15
अंडे को फ्रिज से निकालकर गरम तेल पर छोड़िए और तापमात्रा को एकदम कम कर दीजिए ।
- 16
चारों धार से सुंदर सुनहरा रंग ना आने तक उलटते पलटते हुए तलने रहिए।
- 17
तेल से निकालकर थोड़ी देर के लिए टिशू पेपर पर रखिए ।
- 18
मनपसंद सलाद और साॅस के साथ गरम गरम परोसिये ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स