स्पिनच कॉर्न ग्रील्ड सैंडविच (Spinach corn grilled sandwich recipe in Hindi)

स्पिनच कॉर्न ग्रील्ड सैंडविच (Spinach corn grilled sandwich recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर एक कढ़ाई रखे एक चम्मच घी डाल कर बटर डाले और मेल्ट होने दे।
- 2
बटर मेल्ट होने पर प्याज़ डाल कर २ मिनट तक भूने और ट्रांसपेरेंट होने पर स्पीनिच डाले मॉइश्चर सूखने तक फ्राई करे, २-३ मिनट भुनने पर कॉर्न डाले और २-३ मिनट तक भून ले।
- 3
अब इस में स्वादानुसार नमक,१/२ चम्मच काली मिर्च पाउडर और मिक्स सीजनिंग डाल कर मिक्स करे।
- 4
इस फिलिंग को ५ मिनट तक फ्राई कर के गैस बंद कर दे और फिलिंग को ठंडा होने दे।
- 5
फिलिंग के ठंडा होने पर एक चम्मच मेयोनिज़ डाल कर मिक्स करे।
- 6
एक ब्रैड स्लाइस पर बटर लगाए, इस पर कॉर्न सपिनिच की फिलिंग को स्प्रेड करे, एक चीज स्लाइस रखे और दूसरी ब्रैड स्लाइस इस पर रख कर बंद करे।
- 7
ब्रैड स्लाइस पर बटर लगा कर ग्रिलर में सैंडविच ग्रिल करे।
- 8
सैंडविच ग्रिल होने पर ग्रिलर से बाहर निकाल ले।
- 9
हमारी ग्रिल्ड सैंडविच बन कर तैयार है इसे गर्मा गर्म चाय या कॉफी के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स