प्याज का पराठा (Pyaz ka paratha recipe in hindi)
tripta bhatia @cook_15172186
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बर्तन में आटा छान लें. आटे में घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मिलाएं. अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
- 2
इसके बाद भरांवन तैयार करने के लिए बर्तन में प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लें. थोड़ा आटा लेकर लोई बनाकर छोटी पूरी बेलें. अब इस पूरी के बीच में थोड़ा सा भरांवन रखें.
- 3
फिर पूरी को चारों तरफ से पलट कर भरांवन बंद कर दें. इसे गोल करके लोई बनाएं और गोल परांठा बेल लें. गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर तेल या घी डालकर चिकन कर लें. अब तवे पर पराठा डालकर सेकें.
- 4
पराठे के दूसरी तरफ भी तेल या घी लगाएं और पलट कर सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे सेंक कर तैयार कर लें. अब गर्मागर्म प्याज के पराठे दही या चटनी के साथ परोसें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/8400690




कमैंट्स