मेथी सोंठ लड्डू (Methi sonth ladoo recipe in Hindi)
मेथी सोंठ लड्डू - सर्दियों का टॉनिक
#विंटर
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी के दानों को थोड़े मोटे पाउडर में पीस लें और 5-7 घंटे के लिए दूध में भिगोएँ। यह सारा दूध सोख लेगा और फुल जाएगा।
- 2
ड्राई फ्रूटस (चिरौंजी, पिस्ता, अखरोट, बादाम, काजू और खसखस) एक-एक करके धीमी आंच पर एक मिनट तक भूनें।
- 3
कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भून लें।
- 4
कड़ाही में १ चम्मच घी गरम करें और मखाने को भून लें।
- 5
छुहारा/खरीक काट लें। उन्हें काली मिर्च, दालचीनी और लंबे पीपर के साथ ब्लेंडर में पीस लें। एक तरफ रख दें।
- 6
भुने हुए चने को बारीक पीस लें। (यह आटे के प्रतिरूप में कार्य करेगा)।
- 7
कड़ाही में १/४ कप घी गरम करें, ज्यादा तेज गर्म न करें, गोंद भी भून लें व बेलन से पीस लें।
- 8
२ बड़े चम्मच घी डालें और धीमी आंच पर भीगी हुई मेथी को लगातार चलाते हुए भूनें। इस चरण में लगभग २0-२५ मिनट लगते हैं।
- 9
उसी कड़ाही में भुने हुए चने का पाउडर डालें और लगभग एक मिनट के लिए मेथी के साथ भूनें।
- 10
आंच बंद कर दें। सभी नट्स, किशमिश, भुना हुआ नारियल, मखाने, सूखे खजूर पाउडर, सभी पाउडर मसाले और तली हुई गोंद डालें। (मेथी- चने के मिश्रण की गर्माहट से, इसमें मिलाई जाने वाली सभी चीज़ें रोस्ट हो जाएगे।
- 11
अब दूसरे पैन में २ बड़े चम्मच घी और गुड़ मिलाएं। लगातार हिलाते हुए पिघलाएं। आंच बंद कर दें।
- 12
लड्डू के मिश्रण में गुड़ की चाशनी डालें, सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें और लड्डू बनाये।
- 13
रोजाना सुबह १ लड्डू खाकर १ गिलास दूध पिए, आपको काफी तकलीफों से आराम मिलेगा।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स