लौकी तुअर दाल (Lauki Tuvar Dal recipe in Hindi)

खाने मै एकदम मज़ेदार, तीखी, प्रोटीन, और विटामिन से भर पूर है ये दाल.
#हेल्थ
पोस्टिक लौकी तुअर दाल
लौकी तुअर दाल (Lauki Tuvar Dal recipe in Hindi)
खाने मै एकदम मज़ेदार, तीखी, प्रोटीन, और विटामिन से भर पूर है ये दाल.
#हेल्थ
पोस्टिक लौकी तुअर दाल
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कुकर मै दाल को धो के 10 मिनट का रेस्ट देंगे.
- 2
अब लौकी को छिल कर बारीक काट लें. फीर इसे भी धो कर कुकर मै डाल दे.
- 3
अब इसमे हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डालें और 5 सीटी आने तक पकाएं.
- 4
अब एक कड़ाही लें और इसमें तेल गर्म करें फिर इसमें जीरा, राई, कटे हुए लेहसुन, कटे हुए प्याज़, हरी मिर्च, अदरक डाल कर सुनहरा होने तक पकाएं.
- 5
अब इसमे टमाटर एड करें और सूखे मसाले डाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, धनिया पाउडर, थोड़ा हल्दी पाउडर डालकर टमाटर को नरम होने तक पकाएं.
- 6
अब इसमे उबली हुई दाल डाले और उबाल आने तक फीर पकाएँ.
- 7
हरा धनिया और थोड़ा इमली का पेस्ट डाल कर पकने दें.
- 8
आपकी दाल रेडी है. इसके ऊपर बघार लगाने के लिए बघार पैन मै राई का तेल डालें और दो लाल खड़ी मिर्च डाले I और थोड़ा धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले,मीठी नीम पत्ती डालें और तड़के को दाल के ऊपर डालें.
- 9
स्वादिष्ट, तीखी लौकी तुअर दाल रेडी है. चाहे तो चावल के साथ सर्व करें या फीर रोटी के साथ परोसे.
- 10
प्रोटीन और विटामिन से भर पूर ये दाल रेडी है गर्म गर्म सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स