सेवई का उपमा
कुकिंग निर्देश
- 1
मोटे तले की कढ़ाई में सेवइयां को सुनहरा भुने ।फिर कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालो। फिर उसमें जीरा, राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं। फिर उस में कटा हुआ प्याज डालें।
- 2
जब प्याज भुन जाए फिर उसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर उसमें कटे हुए आलू डालें । उन्हें भी अच्छे से मिलाएं।
- 3
अब उसमें टमाटर मिक्स करें। सारा मसाला अच्छे से मिला लें ।अब इसमें भुनी हुई सेवइयां मिलाएं।
- 4
फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालें, और 10 मिनट तक धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। आप का सेवइयां का उपमा तैयार है। उसे आप सॉस और मिर्ची के अचार के साथ परोसें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9554103















कमैंट्स