कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन सूजी चीला हेल्दी और जल्दी बनने वाले चंद मजेदार व्यंजनों में से एक है. झटपट बनाना है तो सूजी और बेसन का चीला परफेक्ट है टमाटर,, प्याज़, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, हरा धनिया, गाजर को बारीक काट लीजिये। बेसन और सूजी को किसी पतीले मे छान लीजिए। बेसन और सूजी मे 1/2 गिलास पानी और दही डाल कर अच्छे से फेट लेंगे । अब पानी की मदद से पेस्ट को पकोडो के पेस्ट के जितना गाड़ा रख लीजिये। पेस्ट को 2 मिनट तक अच्छी तरह फेट लीजिए,।
- 2
इसमे कटी हुई सब्जियाँ डाल दीजिए और अच्छी तरह से मिला लीजिए, फिर उसमे नमक,हल्दी और जीरा भी मिला लीजिए।
- 3
नानस्टिक तवे को गरम करने के बाद उस पर 1 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिये, तेल को तवे पर फैला लीजिए, चिकने तवे को गीले कपड़े से पोछ लीजिए ताकि तवा ज़्यादा गरम न रहे। फिर चीले के पेस्ट को गोल आकार मे फैला लीजिये। एक छोटी चम्मच तेल लेकर चीले के चारो तरफ फैला लीजिये।बेसन और सूजी के चिले को तब तक सेखिए जब तक वो नीचे से हल्का भूरा नहीं हो जाता, भूरा होने के बाद उसे पलट दीजिए फिर दूसरी तरफ से भी हल्का भूरा होने तक सेख लीजिए। ठीक इसी तरह और चीले बना लीजिए।
- 4
नारियल की चटनी बनाने के लिए मिक्सर में नारियल, करी पत्ते,हरी मिर्च,और चने को को अच्छी तरह पीस लेंगे।फिर उसमे राई और करी पत्ते से तड़का लगा देंगे।
बेसन और सूजी का चीला बन कर तैयार है आप इसे लाल चटनी, हरी चटनी, या नारियल की चटनी के साथ खा सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स