कीमा बिरयानी (Keema Biryani recipe in Hindi)

#मील2
कीमा बिरयानी बहोत ही बेहतरीन रेसिपी है। मटन का कीमा करके कीमे को मसालो में भूनकर तैयार की गई ये बिरयानी खाने में बहोत ही लज़ीज़ लगती है। आप इसे लंच या डिनर में बिना किसी मेहनत के झटपट तैयार कर सकते है। तो आइए रेसिपी जानलें।
कीमा बिरयानी (Keema Biryani recipe in Hindi)
#मील2
कीमा बिरयानी बहोत ही बेहतरीन रेसिपी है। मटन का कीमा करके कीमे को मसालो में भूनकर तैयार की गई ये बिरयानी खाने में बहोत ही लज़ीज़ लगती है। आप इसे लंच या डिनर में बिना किसी मेहनत के झटपट तैयार कर सकते है। तो आइए रेसिपी जानलें।
कुकिंग निर्देश
- 1
कीमा बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल में नमक डालकर पका लें और साइड में रख दें।
- 2
केसर में दूध डालकर केसर भीगने रखें जिससे कि केसर का रंग दूध में घुल जाएगा। इसे भी साइड में रख दें।।
- 3
गैस पर प्रेशर कुकर में घी गरम करें। जब घी गरम होजाए तो सभी अक्खे मसाले डालकर भुनलें।
- 4
प्याज़ डाले और प्याज़ को हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- 5
अदरक लहसुन पेस्ट डालकर मिलाए ओर 3मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें या फिर अदरक कहसुन की कचाहेंन न रहे तब तक भूनें
- 6
कीमा डालकर मिला लें और कुकर को ऊपरी से ढककर 15मिनट बीच बीच मे चलाते हुए मध्यम आंच पर कीमा पकालें।
- 7
कीमे का पानी जब जल जाए और कीमा बिल्कुल सुखा होजाए तब नमक डालकर मिला लें।
- 8
सभी पाउडर मसाले डालकर मिला दें और भूनें।
- 9
दही डालकर मिलाए। हरे धनिये और पुदीने की पत्तियां आधा कप ही डाले बाकी आखिर में गार्निशिंग के लिए बचाकर रख दें।
- 10
आधा कप फ्राई की हुई प्याज़ डाले बाकी आखिर में गार्निशिंग के लिए बचाकर रख दें। अच्छे से मिला लें।
- 11
पके हुए चावल को कीमे के ऊपर ही डाल दें। चावल को मिलाना नहीं है।
- 12
चावल पर केवड़ा और गुलाबजल छिड़के। साथ ही केसर वाला दूध छिड़के इससे चावल पर केसरी रंग आएगा। आपके पास केसर न हो तो ऑरेंज फ़ूड कलर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- 13
बचाकर रखी हुई फ्राइड प्याज़, हरे धनिये और पुदीने की पत्तियां चावल पर गार्निश करें। कुकर का ढक्कन लगाकर 10मिनट धीमी आंच पर पकने रखें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स