अरबी के पत्ते के कोफ्ते (Arbi Ke patte ke kofte recipe in hindi)
Preeti Saxena @cook_13802758
अरबी के पत्ते के कोफ्ते (Arbi Ke patte ke kofte recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी के पत्तों को धोकर साफ करें फिर उन्हें काट लें। अब उसमें बेसन नमक मिर्च और हींग जीरा थोड़ा-थोड़ा डालें अच्छे से मिलाकर घोल तैयार करें, और एक कढ़ाई में तेल गरम करके कोफ्ते सेक लें।
- 2
कोफ्ते सेंक कर एक प्लेट में अलग रख लें। अब मिक्सर में प्याज लहसुन टमाटर मोटी इलायची
हल्दी धनिया मिर्च नमक सभी मसाले अच्छे से पीस लें। अब अलग कढ़ाई में तेल गरम करके हींग जीरा तड़का के मसाला डालें। - 3
जब मसाला अच्छे से पक जाए और तेल छोड़ने लगे, फिर सभी कोफ्ते उसमें डाल दें। जरूरत के हिसाब से पानी डालें, पांच से 7 मिनट तक ढक कर पकाएं। अब ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया भी डाल दें। आपके अरबी के पत्ते के कोफ्ते परोसने के लिए तैयार हैं।
- 4
आप उन्हें रोटी के साथ अरबी के पत्ते पर भी परोस सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9711907













कमैंट्स