पाव-भाजी (Pav Bhaji recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
(1)- भाजी के लिए
1-एक प्रेशर कुकर में फूलगोभी, हरे मटर, गाजर और 1 कप पानी डालकर प्रेशर कुकर के 2 सीटी बजने तक पका लीजिए। - 2
प्रेशर कुकर के ढ़क्कन खोलने से पहले सारी भाप निकलने दीजिए। एक तरफ रख दीजिए।
- 3
एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम कीजिए और उसमें प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए भून लीजिए।
- 4
उसमें शिमला मिर्च और मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए भून लीजिए।
- 5
उसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और 1/4 कप पानी डालकर अच्छी तरस से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 3 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।
- 6
उसमें आलू, फूलगोभी के मिश्रण साथ में पानी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 4 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते और मसलते हुए पका लीजिए।
- 7
उसमें निंबू का रस और धनिया डालकर अच्छी तरस से मिला लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
- 8
(2) पाव के लिए-
1- 2 पाव को बीच में आडा रूप में काट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए। - 9
2- एक नॉन-स्टिक तवा को गरम कीजिए और उसपर 1 टेबल-स्पून मक्ख़न डालकर काटे हुए पाव को फैलाकर उसपर रखिए।
- 10
3-उसे मध्यम आँच पर दोनों तरफ हल्का भूरा और कुरकुरा होने तक पका लीजिए।
- 11
4-विधि क्रमांक 1 से 3 को दोहराकर कुछ और पाव पका लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स