मूंगदाल ब्लोण्डी पीनट सॉस के साथ
#हेल्थ
ये एक इन्नोवेटिव, हेल्थी रेसिपी है जिसे मैंने मूंग दाल के साथ बनाया है। इस रेसिपी में न्यूट्रिशन लेवल को बढ़ाने के लिए मैंने मूंगफली का सॉस बनाया है जिसने न सिर्फ इसके स्वाद को बढ़ाया बल्कि इसको पौष्टिक भी बनाया।
मूंगदाल ब्लोण्डी पीनट सॉस के साथ
#हेल्थ
ये एक इन्नोवेटिव, हेल्थी रेसिपी है जिसे मैंने मूंग दाल के साथ बनाया है। इस रेसिपी में न्यूट्रिशन लेवल को बढ़ाने के लिए मैंने मूंगफली का सॉस बनाया है जिसने न सिर्फ इसके स्वाद को बढ़ाया बल्कि इसको पौष्टिक भी बनाया।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में देसी घी गर्म करें और इसमें मूंग दाल को अच्छी सी ख़ुशबू आने तक भून लें
- 2
अब इसे अच्छे से धोकर 2 घंटे के लिए या फिर जब तक सॉफ्ट न हो जाये तब तक के लिए भीगने के लिए रख दें
- 3
जब दाल अच्छे से भीग जाए तब इसका पानी निकाल कर मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें
- 4
एक गहरे बर्तन में थोड़ा ओलिव आयल और चीनी अच्छे से मिक्स करें जब तक चीनी घुल न जाये
- 5
अब इसमें पीनट बटर और मूंग दाल का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 6
अब इसमें छानकर मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा, और बचा हुआ ओलिव आयल डालें
- 7
इसमें वनीला एसेंस, दालचीनी का पाउडर, कॉफ़ी पाउडर और नमक डालें और सारे इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिक्स करें
- 8
ड्राई क्रेनबेर्रीज़ को छोटे छोटे टुकड़े में काटकर थोड़े से मैदे में मिक्स करें और इनको भी मूंगदाल के बेटर में डालकर मिक्स करें
- 9
अब मिश्रण को पहले से ग्रीस लगे पैन में पलट दें और पहले गर्म ओवन में 180* पर 25 से 30 मिनट के लिए बेक करने के लिए रख दें
- 10
ग्लेज़ बनाने के लिए,
पहले 1 से 1/2 बड़े चम्मच गरम पानी में कॉफ़ी पाउडर डालकर अच्छे घोल लें - 11
मिक्सर जार में भुने हुए मूंगफली के दाने डालकर पाउडर बना लें
- 12
अब ब्राउन शुगर को कैरामलिजेड होने के लिए रख दें और अब इसमें धीमी आंच पर करके फ्रेश क्रीम डालें
- 13
इसमें मूंगफली पाउडर और कॉफ़ी का मिश्रण डालें,
अंत में ओलिव आयल और कुटे हुए मूंगफली के दाने डालकर अच्छे से मिक्स करें - 14
अब इस तैयार सॉस को मूंगदाल की ब्लोण्डी के ऊपर डालकर अच्छे से फैला लें
- 15
जब ये ठंडी हो जाये तब ऊपर से कुछ कुटे हुए मूँगफली के दाने डालें और पीस में कट कर दें
- 16
मूंगदाल दाल ब्लोण्डी पीनट सॉस के साथ सर्व करने के लिए तैयार है इसे ऐसे ही सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स