ओट्स और कुटे हुए गेहूं का ढोकला
#हेल्थ
बहुत ही हेल्थी और स्वादिष्ट रेसिपी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कुटे हुए गेहूं को गरम पानी में डालकर 30 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें जब ये सॉफ्ट हो जाएं तब इसमें से बचा हुआ पानी निकाल दें
- 2
ओएट्स को ग्राइंडर जार में डालकर बारीक पाउडर बना लें
- 3
मिश्रण को बनाने के लिए,
ओएट्स पाउडर, कुटे और भीगे हुए गेहूं,अदरक, बारीक कटी हुई मिर्च और अदरक,नमक, हल्दी पाउडर, कटा हुआ हरा धनिया, चीनी, सिट्रिक एसिड, चीनी और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें और 25 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें - 4
दूसरी साइड स्टीमर में ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर और थोड़ा तेल डालकर एक प्लेट को ग्रीस कर लें
- 5
30 मिनट के बाद मिश्रण में तेल और सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 6
अब इस मिश्रण को ग्रीस प्लेट में डालकर स्टीमर में 15 से 18 मिनट के लिए रख दें
- 7
तड़के के लिए,
एक पैन में तेल गरम करके उसमें करी पत्ता, हींग,राय और तिल के दाने, हरी मिर्च, डालें जब चटकने लगे तब पानी और चीनी डालकर गैस बंद कर दें - 8
जब चीनी घुल जाए तब तड़के को स्टीम्ड ढोकला के ऊपर फैला दें और पीसेज में काट लें
- 9
ओएट्स और गेहूं का ढोकला परोसने के लिए तैयार है
- 10
कसा हुआ नारियल से सजा कर चटनी के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स