अरहर दाल,चावल, कढी, रोटी, खीरा

अरहर दाल,चावल, कढी, रोटी, खीरा
कुकिंग निर्देश
- 1
अरहर दाल रेसिपी के लिए सबसे पहले अरहर/तुअर की दाल को साफ करके धो लें और 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में बारीक पीस लें।
भीगी हुई दाल को कुकर में डालें। साथ में स्वादानुसार नमक और 2 छोटे गिलास पानी डालें और मीडियम आंच पर पकायें। - 2
कर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें। इसके बाद 4-5 मिनट तक दाल को और पकायें और फिर गैस बंद कर दें।
जब तक कुकर की गैस निकले, तड़का की तैयारी कर लें। इसके लिए एक फ्राई पैन में घी गरम करें। घी गर्म होने पर इसमें जीरा और हींग डाल कर थोडा सा भून लें। इसके बाद पैन में हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें और हल्का सा भून लें।
मसाला भुन जाने के बाद पैन में टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डाल दें और घी छोड़ने तक भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और तड़का को कुकर का ढक्कन खोलकर दाल में डाल दें।
- 3
साथ ही कटी हुई हरी धनिया भी दाल में मिक्स कर दें।दाल तैयार है!
- 4
राजस्थानी प्याज की कढ़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही, बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, प्रयोग अनुसार पानी डाले और अच्छी तरह से मिला ले. ध्यान रखें गाठें न पड़े.
एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें राइ, मेथी के दाने डाले और राइ को तड़कने दे. हींग, प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
- 5
प्याज के नरम होने के बाद इसमें कढ़ी का मिश्रण, प्रयोग अनुसार पानी डाले और उबलने दे.
उबाला आने के बाद गैस की आंच कम करें, नमक डाले और कढ़ी को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए पकने दे. गैस बंद करे
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Divyanshi Jitendra Sharma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स