छेना पोड़ा (Chhena poda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
नींबू के रस मे थोड़ा पानी मिला लें |
- 2
दूध को उबालें और नींबू रस का पानी डालकर छेना बना लें |
- 3
एक कपड़े मे छेना छान लें और ठंडा पानी डालकर धो लें |
- 4
अब छेना को एक बाउल में डालकर मैश कर लें |
- 5
सूजी व चीनी डालकर अच्छे से मैश करें |छेना सूखा लगें तो थोड़ा छेना वाला पानी डाल सकते है |
- 6
बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर व घी डालकर मिक्स करें |
- 7
मेवा डालकर मिक्स कर लें |बैटर केक के बैटर जैसा गाढ़ा होना चाहिए |
- 8
एक टिन को ग्रीस करें और बटर पेपर लगा लें |इसमें छेना का मिश्रण डालें |
- 9
प्रीहीटेड ओवन मे 140°C पर 50-55मिनट बेक करें |
- 10
ठंडा होने पर टिन से निकालें और सर्व करें |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11671792














कमैंट्स