मेथी के पराठे (Methi ke parathe recipe in hindi)

Indira Agnihotri @cook_19424939
मेथी के पराठे (Methi ke parathe recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मेथी को धो लें फिर गरम पानी मे नमक डाल कर 5 मिनेट रख दें।और फिर छन्नी में से छान लें।जिससे ये थोड़ा सॉफ्ट भी हो जाएगी और इसका कड़वा पन भी चला जाएगा।
- 2
अब एक बड़े बर्तन में आटा छान लें और उसमें नमक,हल्दी,अजवाइन, मिर्च,धनिया पाउडर,अदरक पेस्ट और मेथी डाले।और 1 चम्मच तेल डालें।और पानी की सहायता से आटा तैयार कर लें।
- 3
अब इस आटे की छोटी छोटी लोइयां काट लें।और इन्हें गोल कर चपटा कर लें।
- 4
अब इन्हें सूखे आटे में लपेट कर मनचाहे आकर में बेल लें।
- 5
अब एक तवे को गरम करें और उसमें पराठों को दोनों साइड में तेल या घी लगा कर सेंक लें।(सुनहरे धब्बे आने तक(
- 6
इसी तरीके से सारे पराठों को सेंक लें।और इन्हें अचार,दही,या चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11695804














कमैंट्स (2)