गोलगप्पे (Golgappe recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरे में सूजी, नमक, मैदा, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- 2
अब मैदा और सूजी के मिश्रण में तेल और अवश्यकतानुसार पानी डालकर रोटी के आटे की तरह गूंद ले।
इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर कर 30 मिनट के लिए रख दें. - 3
30 मिनट बाद आटे से एक नींबू के बराबर की लोई बनाएं. फिर लोई से पतली रोटी बेलें.
अब एक छोटे ढक्कन से रोटी में से गोल-गोल पूरी काट लें. इन पूरियों को निकाल कर प्लेट में रखते जाएं. इसी तरह पूरे आटे में से पूरियां तैयार कर लें.। - 4
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म कर लें. फिर गरम तेल में एक साथ 5 से 6 पूरियां डालकर तलें. पूरियों को कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलाएं। पूरियों को पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करके प्लेट में निकालें. जब तक पूरी ठंडी न हो जाएं इन्हें खुला रखें। पानी पूरी के लिए पूरियां तैयार हैं.
- 5
मसाले के लिए
एक कटोरे में आलू, धनिया पत्ते, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, और लाल मिर्च पाउडर डालकर, सारी सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर ले। मसाला तैयार है। - 6
पानी के लिए
अब एक कटोरे में पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ते, इमली का पेस्ट, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर पेस्ट तैयार कर लें । इस पेस्ट को 4 कप पानी डालकर मिक्स करके छान लें। इस मे बूंदी डाल दे। लीजिए तैयार है पानी । - 7
अब पूरी को बीच से फोड़कर उसमें थोड़ा आलू का भरावन डालकर, पानी भरकर खाएं.। घर बैठे गोलगप्पे के मजे ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स