ब्रेड मावा स्टफ्ड रसमलाई (Bread mawa stuffed rasmalai recipe in hindi)

ब्रेड मावा स्टफ्ड रसमलाई (Bread mawa stuffed rasmalai recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दुध को भगोनी में उबलने रख देंगे। गर्म दुध में केसर भिगो देंगे।
- 2
केसर वाला दुध भी उबलते दुध में मिला देंगे। मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर भी मिला देंगे।
- 3
दुध गाडा होने लगे तब चीनी भी मिला देंगे लास्ट मे केवडा जल डाल देंगे । केसर वाला गाडा दुध तैयार हैं। इसको फ्रिज में ठंडा होने के लिए 3 घन्टे रख देंगे।
- 4
मावा स्टफिंग बनाने के लिये एक पेन मे घी डाल कर मिल्क पाउडर और केसर वाला दुध डाल कर मिला देंगे।
- 5
अच्छे से मिलायेंगे ताकि गुठलिया ना रहे।जब मिस्रण गाडा हो कर एक सार हो जाते तो केवडा जल मिला कर गेस बन्द कर देंगे हमार मावा बन कर तैयार हैं।
- 6
एक कटोरी मे मावा डाल कर उपर से पिस्ता बादाम मिला देंगे।
- 7
ब्रेड को बेलन से बेल कर पतला कर लेंगे।
- 8
किसी गोल कटोरी से काट लेंगे। ब्रेड़ के उपर मावा स्टफींग फेला देंगे।
- 9
दुसरी ब्रेड़ को मावे वाली ब्रेड़ के उपर रख कर थोड़ा दबा देंगे। केसर वाला गाडा दुध भी फ्रिज में से निकाल लेंगे। अब ब्रेड को केसर वाले दुध में चारो तरफ से डिप कर लेंगे। एक बाऊल में में डिप की हुई ब्रेड़ डाल कर बचा हुआ केसर वाला दुध उपर से डाल देंगे।
- 10
कटे हुए पिस्ता और बादाम रसमलाई के उपर डाल देंगे। बहुत ही स्वादिष्ट ब्रेड़ मावा स्ट्फ्ड रसमलाई बन कर तैयार हुई हैं ठंडी ठंडी सर्व करेगें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (25)