समोसा (Samosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में एक चम्मच नमक,हाफ चम्मच अजवाइन, हाफ चम्मच मंगरेला और घी डालकर अच्छी तरह से गूथ लेंगे। फिर आधे घंटे के लिए मैदा को ढक कर रख लेंगे।
- 2
एक तरफ आलू को उबाल लेंगे और उसका छिलका उतार लेंगे।
- 3
प्याज को बारीक काट लेंगे,हरी मिर्च,अदरक और लहसुन को बारीक टुकड़ों में काट लेंगे। कराही में तेल गर्म करने के बाद उसमें साबुत जीरा डालेंगे । जीरा पकने के बाद आलू डालेंगे। आलू जब लाल हो जाए उसमें हल्दी, नमक,जीरा,मरीच पाउडर और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर थोड़ी देर भुन लेंगे।
- 4
इस तरह से स्टफ तैयार कर लेंगे भरने के लिए।
- 5
मैदे की छोटी सी लोई बनाएंगे ।फिर उससे छोटी रोटी के आकार में पहले बेल लेंगे,फिर चाकू की मदद से 2 भाग कर लेंगे फिर हाथों से उसे ट्रायंगल आकार देकर स्टफ आलू वाली भरेंगे और इस तरह से हम आकार बनाएंगे।
- 6
कराही में रिफाइंड तेल डालकर पूरी तरह से गर्म होने के बाद समोसा को इस तरह से हम तल लेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स