राजस्थानी गट्टा करी (Rajasthani gatta curry recipe in Hindi)

राजस्थानी गट्टा करी (Rajasthani gatta curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरी में सूखे मसाले डाल देंगे। बेसन में अजवाइन,सौफ़,साबुत धनिया डाल देंगे।
- 2
अब बेसन में घी डालकर सारे सूखे मसाले मिक्स कर देगें सोडा भी मिला देंगे।
- 3
अब दही डाल कर नरम आटा लगा कर लोइ बना कर गट्टे बना लेंगे।
- 4
एक पेन में पानी को उबलने रख देगें उसमें सारे गट्टे डाल देंगे। 8-10 मिनट तक पकने देंगे। गेस बन्द कर देंगे गट्टे का पानी निकल कर एक कटोरी मे रख देंगे ओर गट्टे को काट लेंगे।
- 5
एक पेन में तेल डालकर गरम कर देगें उसमें गट्टे डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भून लेंगे।
- 6
एक कटोरी में सूखे मसाले डाल देंगे। दही में सारे सूखे मसाले मिक्स कर देगें।
- 7
अब उसी पेन में तेल डालकर गरम कर देगें जीरा डालकर साबुत लाल मिर्च ओर प्याज़ डाल देंगे। हरी मिर्च ओर लहसुन का पेस्ट डालकर पका लेंगे।
- 8
अदरक के लच्छे ओर टमाटर भी डालकर मिक्स कर देगें। कश्मिरि लाल मिर्च पाउडर भी डाल देंगे। अब दही डाल कर लगातार चलाते हुए तेल निकलने तक भून लेंगे।
- 9
ग्रेवी बन कर तैयार हैं इसमें जरुरत के हिसाब से पानी मिला देंगे। गट्टे डाल कर ढ़क कर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पर पकने देंगे।
- 10
बहुत ही स्वादिष्ट ही स्वादिष्ट राजस्थानी गट्टा करी बन कर तैयार हैं । गरमा गरम करी को बाटी या फुलको के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (12)