कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में चीनी डालकर एक कप पानी डालकर चाशनी बनाने रख दे।और बिना तार वाली चाशनी बना ले । इलायची पाउडर भी मिला दे।
- 2
मैदा को छानकर दही, बेकिंग पाउडर, फूड कलर मिला लेे।
- 3
एक घोल तैयार कर ले । जो ना ज्यादा गाढ़ा हो ना पतला ।
- 4
दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म होने रख दे। और एक तेल की या नमक की थैली लेकर इसकी कोन बना ले।
- 5
कोन बनाने के लिए एक तरफ से थोड़ा काट कर खोल दे। और एक कोने पर कट लगा कर छेद बना लेे। जितनी मोटी या पतली जलेबी बनानी है ।
- 6
अब घोल को कोन में थोड़ा थोड़ा भर लेे। और तेल में गोल गोल जलेबी बना लेे।
- 7
इन्हे खूब करारी होने तक मद्धम आंच पर तले । जब तल जाए तो निकाल कर चाशनी में डाल दे। २-३ मिनट चाशनी में डालकर निकाल लेे और गरमा गरम सर्व करे।
- 8
जलेबी को दही या रबड़ी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12429401










कमैंट्स (7)