पोटैटो स्टफड रवा डिस्क

पोटैटो स्टफड रवा डिस्क
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी, दही और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा इडली जैसा घोल तैयार कर लीजिए. (बाद में घोल में जरूरत अनुसार पानी डालकर मिलाए)
- 2
एक कड़ाई में थोड़ा ऑइल डालकर गरम कीजिए, राई डालकर चटकाए, हरी मिर्च और प्याज को हल्की गुलाबी होने तक भूनें फिर आलूओ को हाथ से मिसलकर या घिस कर डालिए, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और बाकी के सारे मसाले, हरा धनिया डालकर मिलाए... और फिर ठंडा कर उनसे लंबे रोल्स बना लीजिए
- 3
अब सूजी मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर मिलाए, बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ...फिर दो गिलास ले, ऑइल से चिकना कर लीजिए थोड़ा सूजी मिश्रण डालकर, एक आलू रोल बीचोंबीच रखे, और साइड से और सूजी मिश्रण डाले, इसी तरह से दूसरा गिलास भी तैयार कीजिए. (गिलास में 3/4 तक मिश्रण भरें)
- 4
दोनों गिलास को माइक्रोवेव में रखे, 3 मिनट का टाइम लगाकर पकाएँ फिर टूथपिक से चेक कीजिए अगर टूथपिक साफ निकले तो डिस्क बनकर तैयार है नहीं तो 1-2 मिनट और पकाएँ. फिर ठंड़ा कर गिलास से निकल लीजिए
- 5
एक कड़ाई में 1 बड़ी चम्मच ऑइल डालकर गरम कीजिए, राई चटकाए, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और सफेद तिल, हरा धनिया डालकर मिक्स करे और गैस बंद कर दीजिए
- 6
फिर तैयार रवा डिस्क को तड़के में घुमाएं...फिर गोल गोल काट लीजिए
- 7
पोटैटो स्टफड रवा डिस्क तैयार है, गरम गरम टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ परोसीए
- 8
नोट - इस रवा डिस्क को स्टीमर या इटली कुकर में स्टील के गिलास में भी बना सकते हैं.. लेकिन उसमें 12 से 15 मिनट स्टीम कीजिए ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (8)