चावल की खीर (Chawal kheer recipe in Hindi)

Sudha Agrawal @SudhaAgrawal_123
चावल की खीर (Chawal kheer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
खीर के लिए छोटे दाने वाले नए चावल सर्वोत्तम होते हैं,क्योंकि ऐसे चावल में नैसर्गिक मिठास होती हैं.चावल को साफकर,धोकर पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दीजिए.इसके बाद पानी छान दीजिएं.भारी तले के बर्तन में 1/2 चम्मच घी डालकर 1 मिनट भूनें फिर दूध डालकर पकाएं.
- 2
खीर को बीच - बीच में चलाते रहें.खीर को धीमी आंच पर पकाएं,ज्यादा अच्छी लगती हैं.अब इसमें इलायची पावडर डालकर मिक्स कीजिए.जब चावल अच्छे से पक जाएं और खीर गाढ़ी हो जाएं तब चीनी डालकर 2 मिनट और पकाएं.
- 3
खीर को सर्विंग बोल में निकाल लीजिए और कटे हुए बादाम से गार्निश कीजिए.
- 4
खीर तैयार हैं, इसका आनन्द लीजिए.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12430490











कमैंट्स (18)