भरवा आलू बैंगन (Bharwa aloo baingan recipe in Hindi)

भरवा आलू बैंगन (Bharwa aloo baingan recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को थोड़ी देर के लिए भुन लीजिए फिर उसको ठंडा होने के बाद सारी सामग्री(बैंगन और आलू के सिवाय) उस में डाल के अच्छे से मिक्स कर लीजिए
- 2
फिर बैंगन और आलू को अच्छे से धो ले उसके बाद आलू के छिलके निकालकर उसके बीच में नाइफ की मदद से एक सीधा और एक टेढ़ा काप लगा ले और उसी तरह बैंगन में भी एक सीधा और टेढ़ा काप लगा ले उसके बाद सभी मिक्स की हुई सामग्री को बैंगन और आलू में अच्छे से भर लीजिए
- 3
अब छोटे वाले कुकर में तेल डालिए फिर तेल गर्म होने के बाद उसमें टमाटर डालिए उसके बाद उसमें लहसुन की पेस्ट डालिए और फिर उस में भरे गए सारे आलू और बैंगन डाल दीजिए और थोड़ा सा पानी डालिए फिर कुकर को बंद करके दो से तीन सिटी लगाइए
- 4
दूसरी साइड एक बड़े वाले बर्तन में तेल रखिए और पानी डालकर बचा हुआ जो मिश्रण है उसको डाल के उसको अच्छे से पकने दें उसको पक जाने के बाद जो हमने कुकर में बैंगन और आलू को पकाया है वह उसमें डाल के एकदम आराम से और धीरे से हिलाई ए ताकि आलू और बैंगन टूट ना जाए और ढक्कन लगाके थोड़ी देर के लिए पकने दें और फिर ऊपर से धनिए के पत्ते डालकर सवॅ कीजिए
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)