कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले करेले को अच्छे से साफ करके गोल काट लेे और नमक हल्दी डालकर थोड़ा सा पानी डालकर उबाल ले।
- 2
छोले भी उबले हुए होने चाहिए। अब मसाले की सामग्री तैयार करते है।उसके लिए कच्ची केरी या अमिया को छील कर कस लें।
- 3
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल से सारी झल निकल जाए तब उसमे एक दो टुकड़े करेले के तल लें।
- 4
अब तेल में हींग, जीरा, मिर्च, खटाई, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और दरदरा धनिया दोनों, गरम मसाला सब कुछ डालकर अच्छे से भूने। इसमें २ चम्मच पानी डाल दे और कुछ देर ढक दे।
- 5
और करेला डालकर कसा हुए आम डाल कर भूने । जब थोड़ा सा भून जाए तब चीनी डालकर खूब लाल करके भूने। आंच कम ही रखे । हरी मिर्च मिला दे।
- 6
जब करेला खूब भुन जाए तो छोले भी मिला दे और कुछ देर ढक कर पकाएं ।अच्छे से मिक्स करे । रोटी, पराठे के साथ सर्व करें। इस करेले को आप कुछ दिन रख कर भी खा सकते है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Shalini Verma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (36)