गोलगप्पे/पानी पूरी (Golgappe /pani puri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गोलगप्पे के लिए:- सूजी और मैदा मिलाकर छानें।
- 2
उसमें मोयन का तेल डालकर मसलेंं। पीनेवाले सोडे से आटा पूरी की तरह गूंध लेंं।
- 3
दस मिनट ढंककर रखें। आटे की छोटी छोटी लोइयों में बाटें। इन्हें बेलकर गीले कपड़े पर रखती जाये।
- 4
जब पूरी बन जायें तो गर्म तेल में तलें। गोलगप्पे फूलने चाहिए। गोलगप्पे को ठंडा करके भर ले।
- 5
फिलिंग के लिए:- बूदीं को 1/3 कप पानी में भिगो दें। अंकुरित मूगं, उबले चने और आलू, भिगोई हुई बूदीं और स्वादानुसार मसाला पाउडर मिला लें।
- 6
पानी के लिए दी गई सामग्री को पीसकर छान लें और ठंडा कर लेंं।
- 7
परोसने के लिए:- हरेक पूरी को तोडकर उसमें फिलिंग की सामग्री भरें। मसाला पाउडर, मीठी चटनी और खट्टे पानी में डुबोकर खायें व खिलायें।
- 8
साथ में पानी पूरी का पानी, मीठी चटनी, दही, सेव, और प्याज के साथ में परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12522362





कमैंट्स (6)