नमक पारे (Namak pare recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
नमक पारे बनाने के लिए-एक परात में मैदा डालें अब इसमें अजवाइन,नमक,घी डालकर मोयन करें।अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुन गुना पानी डाल कर आटा गूथें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 2
अब आटे को फिर से गुथ लें।अब आटे की बराबर-बराबर लोई बना लें।अब एक लोई की रोटी बेल कर एक प्लेट में रखें अब एक और लोई की रोटी बनायें अब इस पर थोड़ा सा घी लगाएं और थोड़ा सा मैदा छिड़क कर प्लेट में रखी हुई रोटी को इसके ऊपर रख कर बराबर कर लें और बेलन से एक बार फिर बेल लें ।अब एक चाकू से इसे लंबा काटें फिर आड़ा काट करगर्म तेल में तल लें।नमक पारे तैयार हैं।
- 3
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12776313










कमैंट्स (9)