आटे की नमकीन गुजिया (Aate ki namkeen gujiya recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्लेट में आटा ले लेंगे, उसमें नमक डालेंगे और उसे रोटी के आटे की तरह गूथ लेंगे.फिर उसके बाद आलू को उबाल लेंगे,उबले हुए आलू को मैच कर लेंगे फिर गोभी को किशनी से बारीक किस लेंगे और फल्ली दाना को भूंज कर उसे बारीक कूट लेंगे.
- 2
अदरक लहसुन जीरा और हरी मिर्च हरा धनिया इन सब को पीस लेंगे उसके बाद गैस में कढ़ाई चाहेंगे और उसमें दो चम्मच तेल डालेंगे फिर तेलगर्म होने के बाद उसमें जीरा डालेंगे और जो पीसा हुआ मसाला है उसे आधा डालेंगे अब मसाले को भूंज लेंगे भूंज जाने के बाद उस में गोभी,मटर, आलू और पिसा हुआ फली दाना और नमक डालकर भुंजेंगे फिर भूंज जाने के बाद उसके ऊपर थोड़ा सागर्म मसाला और धनिया डाल लेंगे और उसे गैस से उतार लेंगे.
- 3
अब जो आटा गूंथा हुआ है उसके छोटी-छोटी लोई बनाएंगे उसे पूरी की तरह बनाएंगे लेंगे फिर उसमे मसाला भरेंगे ओर उसे गुजिया की तरह बना लेंगे.बाकी सबको भी ऐसी बना लेंगे.
- 4
फिर गैस पर कढ़ाई चढ़ाएंगे उसमें दो चम्मच तेल डालेंगे तेल गर्म होने पर दो तेज पत्ता का डालेंगे फिर तीली डालेंगे ओर उसके बाद जो मसाला बच्चा है वह कड़ाई में डालकर भुंजेंगे उसके बाद उसमें थोड़ा सा लाल मिर्च भी डालेंगे आधा चम्मच औरगर्म मसाला डालेंगे एक चम्मच और मसाला भूंज जाने के बाद उसमें 1:30 लोटा पानी डालेंगे और नमक फिर जब पानी उबल जाए तो उसमें बनाया हुआ गुजिया डालेंगे.
- 5
फिर उसे 5 मिनट गैस को हाई करके पकाएंगे ओर फिर गैस को सिम करके उसे पकने देंगे. जब उसका पानी गाढ़ा हो जाये तो उसे बंद कर देंगे और उसके ऊपर से धनिया दाल देंगे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (4)