बिना मावा खोया के गुलाबजामुन (Bina mawa khoya ke gulabjamun recipe in Hindi)

बिना मावा खोया के गुलाबजामुन (Bina mawa khoya ke gulabjamun recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक बर्तन में घी डालकर गर्म करें.
- 2
घी केगर्म होते ही इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं
- 3
दूध केगर्म होते ही आंच बंद कर इसे ठंडा होने के रख दें
- 4
जब दूध हल्का गर्म ही रहे तब इसमें मिल्क पाउडर और मैदा डालकर अच्छी तरह से गूंद लें.
- 5
अब इस मिश्रण से गोलाकार शेप बना लें.
- 6
इसी बीच चाशनी बनाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें.
- 7
चाशनी को अच्छे से पकाकर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर आंच बंद कर दें.
- 8
मीडियम अंच में एक पैन में घी डालकर गर्म करें.
- 9
घी केगर्म होते ही इसमें गुलाब जामुन डालकर तल लें. आंच तेज बिल्कुल न करें.
- 10
गुलाब जामुन के हल्का ब्राउन होते ही इसे चाशनी में डाल दें.
- 11
सारे गुलाब जामुन तलकर चाशनी में डाल दें और कुछ घंटे बाद आप देखेंगे कि ये तैयार हैं.
- 12
तैयार है गुलाब जामुन. ठंडा या गर्म जैसे चाहे वैसे खाएं और खिलाएं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (3)