दही भल्ले (Dahi bhalle recipe in hindi)

सबसे आसान तरीका सॉफ्ट दही भल्ले का (दही बड़े)
#जून
दही भल्ले (Dahi bhalle recipe in hindi)
सबसे आसान तरीका सॉफ्ट दही भल्ले का (दही बड़े)
#जून
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल को धो कर मिक्सी मे डाल कर अच्छी तरह पीस लें.
- 2
पीसने के बाद 5 से 7 मिनट दाल को हाथो से अच्छी तरह फेटे, फिर पेस्ट को साफ पानी मे डाल कर चेक करेंगे यदि दाल डालने पर पानी मे ऊपर तलने लगती है मतलब आप की दाल भल्लो के लिए तैयार है.
- 3
हल्के हाथो से और उनके गोले बना कर डीप फ्राई कर लेंगे (नोट - तेल ना ज्यादागर्म ना ठंडा होना चाहिए यदि ज्यादागर्म हुआ तो ऊपर से जल जायेंगे और अंदर कच्चे रहेंगे और ठंडा हुआ तो दाल कढ़ाई मे चिपक जाएगी)
- 4
भल्लो को अब तेल से निकाल कर गुनगुने पानी मे (जिसमे थोड़ा नमक, हींग डाली है)डालेंगे जब तक भल्ले फूलेंगे तब तक हम अपना दही तैयार कर लेंगे, दही मे नार्मल नमक, काला नमक और चीनी, डाल कर मिक्स करेंगे और एक छन्नी से छान लेंगे ताकि दही एक दम स्मूथ हो जाये
- 5
दही तैयार होने के बाद बल्लों को पानी से थोड़ा दवा दवा कर निकाल कर दही मे डिप कर देंगे और ऊपर से हरी चटनी, लाल चटनी, इमली की चटनी,और हरी धनिया से गार्निशिंग करेंगे अब आप के दही भल्ले खाने और खिलाने के लिए तैयार है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (8)