कुकर में एगलेस केक (Cooker mein eggless cake recipe in Hindi)

एगलेस केक
कुकर में एगलेस केक (Cooker mein eggless cake recipe in Hindi)
एगलेस केक
कुकिंग निर्देश
- 1
एगलेस केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर और सोडा को छलनी में छान लें. इसके बाद एक बड़े कटोरे में वनीला एसेंस, मक्खन और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फेंट लें. फिर मैदे के मिश्रण और कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर चम्मच से राउंड एंड कट करके फेंटें.फिर इसमें सूखे मेवे मिलाकर राउंड एड कट करके फेंट लें.इस मिश्रण 15-20 मिनट के लिए रख दें. ताकि मैदा अच्छी तरह फूल जाए.
- 2
अब एक बेकिंग ट्रे में पहले बटर लगाकर चिकना कर लें. फिर इसमें अच्छी तरह से मैदा डालकर फैला लें. तैयार केक बैटर को बेकिंग ट्रे में डाल दें.प्रेशर कुकर को तेज आंच पर 5 मिनट तक गरम कर लें. ध्यान रखें कुकर के ढक्कन की रबड़/लिड और सीटी निकाल लें. जब कुकरअच्छे से गरम हो जाए तो बेकिंग ट्रे को इसमें डालकर ढक्कन लगाकर धीमी आंच में 30 मिनट के लिए रख दें. ध्यान रहे कुकर पानी नहीं डालना है. (इस तरीके से आप भी बना सकते हैं एगलेस ड्राईफ्रूट्स केक ) समय बाद ढक्कन खोलकर कांटे या फिर टूथपिक गड़ाकर केक चेक कर ले
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (4)