चावल के देहलोरी (Chawal ke dehlori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को रात में भिगोकर रखेंगे उसके बाद चावल को सुबह धो कर धूप में सूखा देंगे फिर उसे मिक्सी में पीस लेंगे सोजी की तरह दर दरा.
- 2
फिर चावल पिसा जाने के बाद उसे एक कटोरी दही में भिगो के रखेंगे 1 घंटे के लिए उसके बाद उसमें इलायची और जायफल को कूटकर डाल देंगे.
- 3
अब गैस पर एक गंजी रखेंगे उसमें दो कटोरी शक्कर डालेंगे और दो कटोरी पानी डालेंगे और उसे मिलाएंगे और उसे चिपचिपा चाशनी बनाएंगे(तारवाला नहीं)अब भीगे हुए आटे में थोड़ा सा सोडा डालेंगे फिर उसेचम्मचसे मिला लेंगे और उसका मोटा पेस्ट बनाएंगे. उसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर उसे गर्म करेंगे.
- 4
तेल गर्म हो जाने के बाद जो पेस्ट है उसे हाथ में लेकर उसे गोल गोल बनाएंगे और कढ़ाई में डाल देंगे और फिर उसे मध्य आंच मे सेकेंगे,फिर जब वह दोनों तरफ अच्छे से सीख जाए तो फिर उसे चाशनी में डाल देंगे ओर1 घंटा भीगने देंगे. फिर उसे प्लेट में निकाल के सर्वे करेंगे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (5)