स्पेशल वेज मंचूियन (Special veg manchurian recipe in Hindi)

स्पेशल वेज मंचूियन (Special veg manchurian recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
वेज मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन मे मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, गाजर, बीन्स, गोभी, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला ले।
- 2
इस मिश्रण के छोटे छोटे गोल गोल बॉल्स बना ले और प्लेट मे अलग रख लें।
- 3
एक कढ़ाई मे तेल गरम करें उसमे बॉल्स को डाल कर तल लें। जब तक बॉल्स का रंग हल्का ब्राउन ना हो जाए उनको तले फिर एक प्लेट में निकाल लें।
- 4
एक कढ़ाई मे अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, प्याज डालकर अच्छे से भूने इसी मे सोया सॉस, चिली सॉस, टोमाटोसॉस, सिरका, चीनी आदि डालकर अच्छे से मिला ले। इसी मिश्रण मे काली मिर्च, कॉर्न फ्लोर, नमक, डाल कर थोड़ा पकाए।
- 5
एक कटोरी में 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर और थोड़े से पानी का मिश्रण बनाकर कढ़ाई में डालें थोरा पानी डालकर पकने दें।अब ग्रेवी मे मंचूरियन बॉल्स डाल दे और कुछ देर के लिए पकाएं।
- 6
कुछ देर उबल जाने के बाद गैस बन्द कर दें, धनियां पत्ती और हरी प्याज़ से गार्निश करें और गरमा गरम मंचूरियन फ्रायड राइस या शेजवान राइस के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (6)